राजनांदगांव: जिलाधीश ने जिला अस्पताल का देर रात निरीक्षण किया
राजनांदगांव: जिलाधीश जितेंद्र यादव ने देर रात लगभग 12:30 बजे जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी सेहत के बारे में पूछा और नवजात शिशु मातृत्व अस्पताल का भी हाल-चाल जाना। जिलाधीश ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
जिलाधीश जितेंद्र यादव ने अस्पताल में तैनात एमओ और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती पर चर्चा की और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जितनी बेहतर सुविधाएं संभव होंगी, उनके लिए प्रयास जारी रहेंगे।