देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत अवैध शराब का परिवहन कर रहे 02 आरपियों के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।
देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत अवैध शराब का परिवहन कर रहे 02 आरपियों के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।*
*आरोपियों के कब्जे से 07 पेटी(63 लीटर) अवैध शराब कीमती करीब 30 हजार रुपये सहित परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकिल की गई जप्त।*
देवेंद्रनगर थाना प्रभारी उनि. सन्तोष यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से दौउवन टोला से गुखौर की ओर अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हई जहां मुखविर सूचना के आधार पर घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने जयकुमार कुशवाहा (उम्र 42 वर्ष), पिता रामकुमार कुशवाहा, निवासी ग्राम गुखौर एवं विक्रम कुशवाहा (उम्र 19 वर्ष), पिता जयकुमार कुशवाहा, निवासी ग्राम गुखौर, थाना देवेन्द्रनगर को मोटरसाइकिल सहित अभिरक्षा मे लिया गया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 06 पेटी अवैध देशी शराब एवं 01 पेटी इग्लिश गोवा अवैध शराब (लगभग कुल 63 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 30000/- है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल कीमती करीबन 80000/- का मशरूका जप्त किया गया। मामले में थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 211/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय योगदान:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी यादव, धीरेंद्र सिंह, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, सत्येंद्र बागरी, आरक्षक बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, रोहित शिवहरे, महिला आर. दिव्या सिंह का सराहनीय योगदान रहा।