भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बिजली के स्मार्ट मीटरों के खिलाफ भरी हुंकार
कैराना/शामली: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम (कालू) के नेतृत्व में हाजी मोहम्मद अहमद खान के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का पुरजोर विरोध किया गया और जनसमस्याओं को लेकर रणनीति तैयार की गई।
स्मार्ट मीटर और जनहित के मुद्दों पर चर्चा बैठक के दौरान वक्ताओं ने बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। पदाधिकारियों ने साफ किया कि स्मार्ट मीटरों के नाम पर आम जनता और किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा शहर की विभिन्न बुनियादी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
अन्याय के खिलाफ एकजुटता का संकल्प मंडल महासचिव चौधरी पुष्कर सैनी और जिला सचिव चौधरी गुरदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा:
"चाहे शहर हो या देहात, हम किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो वह संगठन को बताए। भाकियू हर कदम पर पीड़ित की हर संभव मदद के लिए तैयार है।"बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:
पुष्कर सैनी (मंडल महासचिव)
चौधरी गुरदीप चौहान (जिला सचिव)
चौधरी इनाम (नगर अध्यक्ष)
फैज़ान अहमद (ब्लॉक उपाध्यक्ष)
चौधरी इमरान (सचिव)
मोहसिन जैदी (उपाध्यक्ष)
आसिफ चौहान (नगर महामंत्री)
इसके अलावा नौशाद खाँ, हामिद खाँ, नईम मिर्जा,आदी मोजूद रहे