मेरठ: सहयोग संस्था ने शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया
मेरठ: सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा ब्रह्मपुरी स्थित संस्था कार्यालय पर घड़े वाली शीतल जल प्याऊ का 11 वर्षीय बालक सार्थक शांडिल्य ने शुभारंभ कर राहगीरों को जल पिलाया। संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य एडवोकेट ने बताया कि संस्था वर्ष 2017 से गर्मियों में शहर में जगह-जगह निःशुल्क शीतल जल की प्याऊ लगवाती है, जिसमें पानी शुद्ध और ठंडा होता है।
मुख्य अतिथि योगेन्द्र शास्त्री एडवोकेट ने कहा कि गर्मियों में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने माटी के घड़े के पानी को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया और रेफ्रीजिरेटर के ठंडे पानी से होने वाली पेट की बीमारियों की चेतावनी दी। संस्था संरक्षक सत्य पाल दत्त शर्मा ने जल संरक्षण और पानी की बरबादी रोकने पर जोर दिया। इस अवसर पर योगेश गोयल, विजय शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।