logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटनी नगर//-

दक्खिनी माता मंदिर में रामायण भगते का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कटनी के खिरहनी फाटक स्थित दक्खिनी माता मंदिर में आज दिनांक 02 मई 2026, दिन शनिवार को भक्तों द्वारा निकासी के उपलक्ष्य में श्री सिंगल रामायण समाज के तत्वावधान में भव्य रामायण भगते का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ रामायण का रसपान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा। रामायण भगते में श्री चिरई निषाद, श्री सरमन निषाद, विन्नु साहू, नन्दू पंडा, रमेश निषाद एवं राकेश निषाद सहित खिरहनी फाटक के अनेक निवासी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। भजनों और चौपाइयों की मधुर ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
#7509747686

2
571 views

Comment