बहुजन सशक्तिकरण संघ ने रन फॉर पीस का किया आयोजन
मेरठ - बुद्धपूर्णिमा के पावन अवसर पर बहुजन सशक्तिकरण संघ के सौजन्य से आज दिनांक 03/05/20260 को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में रन फॉर पीस नाम से एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसको बालक और बालिका दो वर्गों में बांटा गया मुख्य अतिथि अंकुर धावक और विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार सागर जी रहे बीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड नानक चंद जी और अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कीl बालक वर्ग में प्रथम स्थान जतिन,द्वितीय स्थान विनय और तृतीय स्थान संदीप ने प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मन्नु मलिक, द्वितीय स्थान प्रियंका और तृतीय स्थान पारुल यादव ने प्राप्त किया l जिन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुजफ्फरनगर ,सहारनपुर गाजियाबाद ,मेरठ ,हापुड़ ,तथा नोएडा से चलकर काफी लोग क्रीडा स्थल तक पहुंचे कार्यक्रम में शामिल होने वालों में सुरेन्द्रखेड़ा, नवीन गौतम,पवन गौतम, तरुण ,केपी सिंह ,वीपी सिंह, सीमांत गौतम, प्रताप लोहिया गौरव जेवरी, कपिल गौतम, पंकज , बबलू, धर्मेंद्र, सौरभ,नितिन केन,,कोच मिंटू सिंह आदि रहेl उद्घोषक का कार्य संगठन के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र खेड़ा ने कियाऔर संचालन राष्ट्रीय सचिव नवीन गौतम ने किया अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद जी ने प्रोग्राम में पहुंचने वाले सभी अतिथियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों तथा अन्य सभी का आभार व्यक्त किया