logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत

संवाददाता पुनीत शुक्ला की रिपोर्ट:
नई दिल्ली: कड़कड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमन 18 अक्टूबर 2025 से कड़कड़डूमा कोर्ट में पूर्णकालिक सचिव के रूप में कार्यरत थे और 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उनके एक रिश्तेदार ने पुलिस और मीडिया को बताया कि अमन ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

रिश्तेदारों के अनुसार अमन और उनकी पत्नी स्वाति, जो स्वयं एक न्यायिक अधिकारी हैं, के बीच मौत से पहले जोरदार झगड़ा हुआ था। अमन की पत्नी ने ससुर को भी बीच-बचाव में पुलिस की धमकी दी थी। मौत से एक दिन पहले अमन ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि उनका जीना मुश्किल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

14
959 views

Comment