logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजनांदगांव में जनगणना टीम ने नागरिकों से सहयोग की अपील

राजनांदगांव: जनगणना का कार्य अब तेज़ी से चल रहा है। नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। नागरिकों से सही जानकारी देने और सर्वे टीम के प्रति सहयोग और सम्मान दिखाने का आग्रह किया गया है।

वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा है कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों का सहयोग करें और उन्हें चाय-पानी भी पूछें। जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी।

0
0 views

Comment