क्रांतिकारी जय भीम मित्रों , आज हम आप सब के बीच इस बात को साझा कर रहे हैं
क्रांतिकारी जय भीम मित्रों ,
आज हम आप सब के बीच इस बात को साझा कर रहे हैं कि
"मेहत्तर एक योद्धा बलिया"
नाम से सोशल मीडिया पर पेज बनाने का उद्देश्य क्या है.....?
मित्रों हम सभी जानते है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश हैं इसको नकारा नहीं जा सकता ठीक इसी प्रकार हमारा देश एक जाति प्रधान देश भी हैं जिसको नकारा नहीं जा सकता , इसलिए जाति प्रधान देश में रहकर जाति की बात न करना एक बेईमानी सी होगी! आज social media प्लैटफॉर्म पर हर जाति, धर्म, समुदाय का अपना एक page है सबका अपना अपना एक उद्देश्य भी है ,
हमारा उद्देश्य इस प्रकार है :-
1- पीढ़ी दर पीढ़ी साफ सफाई के कार्य से जुड़ी उन तमाम उपजातियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना जो देश के अलग अलग राज्यों व जिलों में अलग अलग नाम से जानी जाती हैं, भले ही वह अपने को कोई भी नाम से बताये लेकिन स्थानीय स्तर पर सामाजिक स्तर पर मूल पहचान (bhangi, मेहत्तर, chuda) या ( बाल्मीकि) है, कुछ नाम कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता इसलिए माफी के साथ लिख रहा हूँ ! आज लोग जाति धर्म के बंधन तोड़कर शादी विवाह कर रहे हैं तो हम उप जाति बंधन तोड़ने में पिछे क्यों है जबकि हमारा रहन सहन और पेशा एक है इस पर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है !
2- हम सबका प्रयास होना चाहिए कि जिस तरह अनुसूचित जाति में पीढ़ी दर पीढ़ी चमड़े के कार्य से जुड़ी जातियों को हर राज्यों की सूची में एक कालम में रखा गया है उसी प्रकार सफ़ाई पेशा से जुड़ी हुई जातियों को भी एक कालम में रखा जाए!
3- सामाजिक एकता : बाबा साहेब के मूलमंत्र को आत्मसात करें ( शिक्षित बनो !संगठित बनो! संघर्ष करो ! )
4- अपने समुदाय के ऐतिहासिक योद्धाओं और महापुरुषों की वीर गाथाओं को साझा करना ताकि युवा पीढ़ी अपने इतिहास पर garv कर सके उससे प्रेरणा ले!
5- अपने समुदाय के व्यक्तियों को (जैसे खेल, शिक्षा राजनीति में या अन्य क्षेत्रों में ईमानदारी से सक्रिय हैं तो उन्हें प्रमोट करना!
6- संवैधानिक अधिकारों को साझा करना मेरा परम उद्देश्य है!
नोट: आपको हमारा उद्देश्य हमारा प्रयास कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया कमेन्ट बॉक्स में जरूर दें इससे हमें बल मिलेगा!
धन्यवाद ! #