logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संयुक्त कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस एवं आरटीओ ने वाहन चालकों को दी हिदायत

डिंडौरी जिले के शहपुरा एवं विक्रमपुर क्षेत्र में आज ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं मालिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, ओवरलोड वाहन न चलाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज वैध एवं अद्यतन रखने की समझाइश दी गई।संयुक्त टीम ने वाहन चालकों को बताया कि ओवरलोड वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके साथ ही फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं परमिट जैसे दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है। भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

5
977 views

Comment