logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मण्‍डला| कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

मण्डला| कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने रविवार को नैनपुर में उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण पंजी की जांच की और सभी कार्डधारकों के नाम पंजी में अंकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ-सफाई की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के आदेश दिए।कलेक्टर ने सेल्समेन से राशन वितरण की जानकारी ली और 100 प्रतिशत वितरण पर बधाई दी। उन्होंने हर माह निर्धारित समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान एसडीएम नैनपुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

1
24 views

Comment