अपनी जान की परवाह किए बिना शानू पठाण की बहादुरी, कई लोगों की बची जान
मुंब्रा: ठाणे के मुंब्रा इलाके के अमृतनगर में एक घर में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेहद गंभीर थे और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।इसी बीच ठाणे महानगरपालिका के विपक्ष नेता शानू पठाण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत कार्य में जुट गए। सिलेंडर में आग लगने के कारण विस्फोट का खतरा बना हुआ था, लेकिन शानू पठाण ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलती इमारत में प्रवेश किया।उन्होंने सबसे पहले बिजली का कनेक्शन काटा और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी इस सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच सकी।बाद में अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद शानू पठाण ने कहा, मैंने यह काम सामाजिक जिम्मेदारी समझकर किया है, यह मेरा कर्तव्य था।