logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठाणे| सिंघनीय विध्यालाय की छात्रा किमया बोआ ने ISC में 100% अंक हासिलकर रचा इतिहास

ठाणे से एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। 12वीं (ISC बोर्ड) की परीक्षा में श्रीमती सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल की छात्रा किमया बोआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस अद्वितीय उपलब्धि के साथ किमया ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर ठाणे का नाम रोशन किया है।किमया की इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि किमया शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं।इस उपलब्धि पर सभी स्तरों से उन्हें बधाई मिल रही है। किमया बोआ की इस कामयाबी ने अन्य छात्रों के लिए भी एक नई प्रेरणा पेश की है।किमया बोआ को इस शानदार सफलता पर दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

21
924 views

Comment