logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुक्खू से की मुलाकात, त्रिप्ता ठाकुर के नेतृत्व में उठाए मुद्दे

शिमला, दिनांक 2 मई 2026:हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष त्रिप्ता ठाकुर के नेतृत्व में एक महिला प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। त्रिप्ता ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने से संबंधित सुझाव माननीय मुख्यमंत्री श्री के समक्ष रखे।माननीय मुख्यमंत्री श्री सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। रिपोर्ट: देवेश आर्य, मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

0
154 views

Comment