मध्य प्रदेश| कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ
मध्य प्रदेश| उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज में प्रवेश बढ़ाने के लिए 'कॉलेज चलो' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करना और उनकी उच्च शिक्षा की ओर मार्गदर्शन करना है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।