रायगढ़ में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन
रायगढ़| वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 50 लाख रुपये की लागत से प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन का निर्माण पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
इस अवसर पर चौधरी ने पत्रकारों को बधाई दी और बताया कि शासन से 20 लाख रुपये की राशि और 30 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता के प्रति ध्यान देने और सभी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा करने पर जोर दिया।