लखनऊ| बुद्ध पूर्णिमा का भव्य आयोजन
लखनऊ| आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की और दरोगा खेड़ा सरोजिनी नगर में विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। विशेष प्रार्थना सभा के बाद, श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र पहनकर शांति मार्च निकाला। स्थानीय देशराज गौतम जी द्वारा आयोजित भंडारे में पूड़ी-सब्जी, खीर और ठंडा शरबत वितरित किया गया, जिसमें सेवादारों ने राहगीरों और जरूरतमंदों को भोजन कराया।