logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बगोदर| श्रम दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

बगोदर| 1 मई को सारस्वती विद्या निकेतन रेजिडेंशियल हाई स्कूल में श्रम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विद्यालय के निदेशक श्री देवेंद्र प्रसाद जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सहायक शिक्षक ने श्रम दिवस के महत्व पर भाषण दिया, छात्रों को मेहनत और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और श्रमिकों के योगदान पर भाषण दिए। सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। निदेशक महोदय ने श्रम का सम्मान करने का संदेश दिया। इस प्रकार, श्रम दिवस का आयोजन उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

16
912 views

Comment