स्वामी विवेकानंद अस्पताल में सफल स्पाइन सर्जरी शिविर
विकासनगर| स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्पाइन सर्जरी शिविर का सफल समापन हुआ। 01 से 03 मई 2026 तक चले इस शिविर में 11 मरीजों की सर्जरी आधुनिक तकनीकों से की गई। यह शिविर 'द स्पाइन फाउंडेशन, मुंबई' और 'होप फाउंडेशन' के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ऊँच स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराना था। सामान्यतः 1 से 2 लाख रुपये में होने वाली सर्जरी को मात्र 15,000 रुपये में उपलब्ध कराया गया, जो जरूरतमंदों के लिए राहत का कार्य किया है। अस्पताल की इस पहल को स्थानीय जनता ने सराहा है।