दिल्ली| चार मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत
दिल्ली| एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य के दौरान कुछ लोगों के केवल कंकाल मिले हैं। आग का कारण एयर कंडीशनर में ब्लास्ट बताया जा रहा है।
इस घटना में 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों के परिजनों को सहायता प्रदान की जा रही है।