logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"गऊशालाओं को भेंट की अनुदान राशि, विधायक ने"!

कपुरी:-3 मई 2026, हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा जिला यमुनानगर के साढौरा विधानसभा क्षेत्र में संचालित गौशालाओं को अनुदान राशि प्रदान की गई है। आज साढौरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में गौशाला संचालकों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक साढौरा स्थित श्री श्याम गौशाला कमेटी को 7,36,000 की राशि तथा ब्लॉक रंजीतपुर (काठगढ़) में मंदिर श्री आदि बद्री माँ मंत्रा देवी गौ रक्षा समिति को 6,15,480 की अनुदान राशि प्रदान की गई। साढौरा विधायक श्रीमती रेनू बाला जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से यह सहायता राशि गौशालाओं तक पहुंचाई गई।गौशाला संचालकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। आशा है कि इस सहयोग से गौशालाओं की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा गौसेवा का कार्य और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।

2
101 views

Comment