जयपुर| नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
जयपुर| जन कल्याण आमेर रोड विकास समिति और जीलो क्लब ने शिवम् पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 450 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर विभिन्न विशेषज्ञों से सेवाएं प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और अंत में सभी अतिथियों तथा डॉक्टरों की टीम का सम्मान किया गया। शिविर में 10 प्रकार की नि:शुल्क जांचें उपलब्ध करवाई गईं, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ हुआ।