मंदसौर| विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
मंदसौर| विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को स्वतंत्र पत्रकार मीडिया चौरिटी फाउंडेशन द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र पत्रकार पं. महेश दुबे ने प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया और इसे नागरिकों के लिए जानकारी और जवाबदेही का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
राधेश्याम मारू ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता निष्पक्षता और सच्चाई पर आधारित होती है, जो सरकारों और बाहरी प्रभावों से मुक्त होती है। संगोष्ठी में पत्रकारों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए संकल्प लिया।