logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामेश्वर में सत्ती माता का वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम

रामेश्वर| शनिवार शाम को जगापट्टी गांव में सत्ती माता का द्वितीय वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को झालरों और सुगंधित फूलों से सजाया गया था।

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और माता का पट खुलने पर जयकारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में कई श्रद्धालु और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

14
764 views

Comment