logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया (उत्तर प्रदेश) गंगा में बड़ा हादसा: 6 लोग का डूबे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बलिया (उत्तर प्रदेश): पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मद उस्मान ने बताया, "शिवरामपुर घाट पर सुबह 7:30 बजे 4 युवक-युवतियां नहा रहे थे। एक का पैर फिसलने के बाद तीन और उसे बचाने के लिए आगे बढ़े और चारों डूब गए। चारों की तलाश की जा रही है।"
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया। गंगा नदी में मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय 6 लोग डूब गए, जबकि 4 अन्य को स्थानीय लोगों और मौजूद व्यक्तियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव निवासी वशिष्ठ चौहान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मुंडन संस्कार के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक 4 किशोरियां गहरे पानी की ओर बढ़ गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में मौके पर मौजूद 2 युवक भी नदी में कूद पड़े। हालांकि, गंगा के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वे भी खुद को संभाल नहीं सके और हादसे का शिकार हो गए।

कितने लोगों की हुई मौत?

इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों में गाजीपुर जिले के कल्याणीपुर निवासी मुरारी चौहान के 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौहान, मोहन चौहान के 19 वर्षीय पुत्र अरुण चौहान तथा बलिया जिले के रामपुर भोज, रतसड़ गड़वार निवासी अजीत चौहान की 19 वर्षीय पुत्री हर्षिता चौहान और 14 वर्षीय नंदिता चौहान शामिल हैं। अन्य दो लोगों की तलाश जारी है, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वे भी डूब गए हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की टीम को तुरंत लगाया गया, जो लगातार नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

0
47 views

Comment