logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मांधना स्कूल में प्रेरणादायक कार्यक्रम: ‘दूसरों के बारे में सोचने’ का संदेश दिया

मोरनी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मांधना में शनिवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में I Too Think of Others संस्था की टीम ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई और विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि “I Too Think of Others” का मुख्य लक्ष्य समाज में दूसरों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना, समाज सेवा के प्रति जागरूकता पैदा करना और सकारात्मक सोच के माध्यम से एक बेहतर समाज का निर्माण करना है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रख्यात पूर्व आईएएस अधिकारी एवं मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे ने अपने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी।

इसके अलावा कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति स्वामी (शिक्षाविद), श्री सोनी गोयल (IIM CAT विशेषज्ञ), कर्नल नवदीप मुल्तानी (फोटोग्राफर), श्री अजय शर्मा (प्रकृति संरक्षक), कर्नल डी.एस. चीमा (लेखक) तथा सुश्री डॉली बराड़ (सामाजिक कार्यकर्ता) ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था की विभिन्न सामाजिक पहलों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

#समाचार #मांधना #प्रेरणादायककार्यक्रम #शिक्षा #समाजसेवा #samacharsansarnews24

4
768 views

Comment