धारूहेड़ा में हुआ प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
रेवाड़ी,पंकज यादव।धारुहेड़ा नैचुरल एग्रो फार्म में एक दिवसीय प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर एवं फील्ड विजिट का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र, हमेटी जींद द्वारा तथा सहयोग अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों किसानों एवं CRP किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्राकृतिक खेती की नई तकनीकों को समझा। कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र सिंह यादव (Joint Director Agriculture-cum-Director, HAMETI Jind) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हमेटी जींद का चार्ज लेने के बाद अपनी पहली विजिट धारुहेड़ा नैचुरल एग्रो फार्म पर रखी, जिससे सभी किसानों में उत्साह और प्रेरणा जागी।
व सभी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुभाष चंदर (Training Advisor, Natural Farming, HAMETI Jind) ने पहुंच कर किसानों को प्राकृतिक कृषि की बहुत सम्पूर्ण जानकारी, प्राकृतिक कृषि तकनीकों और व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराया। इस अवसर पर अरावली किसान क्लब ने डॉ. सुरेन्द्र यादव का सम्मान किया और साथ ही डॉ. सुभाष चंदर को भी श्रद्धा पूर्वक सम्मानित किया। इसके साथ ही, आज को सर्मिक दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें धारुहेड़ा नैचुरल फार्म के पूरे स्टाफ को मुख्य अतिथि द्वारा एक कैप भेंट कर सम्मानित किया गया, जो उनकी सराहनीय सेवा और मेहनत के लिए थी।इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान रत्न आवार्डी ,किसान यशपाल खोला कंवाली प्रधान अरावली किसान क्लब रेवाड़ी,
ने सभी को अरावली किसान क्लब और धारुहेड़ा एग्रो फार्म की कार्यशैली से अवगत कराया, जिसमें एक शानदार तकनीकी सत्र हुआ, जिसमें अरावली किसान क्लब की अग्रणी भूमिका को उजागर किया गया।
मार्केटिंग व अन्य प्राकृतिक कृषि सम्बन्धी जानकारी व अनुभव सांझा किये। डॉ. सुरेन्द्र यादव ने आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र के बाद यदि कोई क्लस्टर विकसित होगा, तो सबसे पहले क्लस्टर रेवाड़ी में बनेगा, जिससे प्राकृतिक खेती को और विस्तार मिलेगा और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। सभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ रेवाड़ी व दक्षिण हरियाणा के किसानों को मिलेगा। क्लब उपप्रधान सुरेश कुमार ने सभी अधिकारियों,महिला किसानों व किसानों का प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने पर आभार व धन्यवाद किया। कार्यक्रम में B.A.O डाक्टर अजित सिंह, A.D.O डाक्टर अंकित यादव,मास्टर बीर सिंह, बिरेंद्र,भूपेंद्र सिंह, महेश कुमार, रामनिवास,धिरज, नितेश, वेदप्रकाश,व अन्य सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।