logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हैंडीक्राफ्ट कारोबार पर पढ़ी एक और मार। कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा,993 रुपए की बढ़ोतरी।

1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है।कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 993₹ बढ़कर 3071₹ हो गई है,जिसने मेटल हैंडीक्राफ्ट निर्माताओं की टेंशन बढ़ा दी है।पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे मेटल हैंडीक्राफ्ट उद्योग को सिलेंडर के दाम बढ़ने से एक ओर झटका लगा है।
बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। मुरादाबाद में कमर्शियल गैस का इस्तेमाल मेटल को गलाने में किया जाता है साथ ही बेल्डिंग,पाउडर कोटिंग और अन्य विभिन्न कामों में किया जाता है। इस बढ़ोतरी के साथ मार्केट का पूरा गणित बिगड़ने की पूरी संभावना है। महंगाई की मार झेल रहे हैंडीक्राफ्ट उद्योग के सामने एक और संकट खड़ा हो गया है।
जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

0
0 views

Comment