बदायूं जिले की नगर पंचायत उसहैत में 2 मई शनिवार को मिशन शक्ति अभियानों चलाया गया
, पिंटू कुमार संवाददाता
थाना उसहैत के उपनिरीक्षक और मिशन शक्ति प्रभारी संजय गौड़ के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम ने मुख्य बाजार, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराधों से बचाव तथा आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
'मिशन शक्ति' #उत्तरप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी #योजना है,इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।
अभियान के द्वितीय चरण में विशेष रूप से जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। इसका लक्ष्य है कि महिलाएं और बालिकाएं खुद को सुरक्षित रख सकें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क कर सकें।
अभियान के दौरान, बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', 'सखी-वन स्टॉप सेंटर', 'पॉस्को एक्ट' और 'मिशन शक्ति' जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, बाल विवाह , दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। टीम ने 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।
महिलाओं ने इस अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिलता है। मिशन शक्ति प्रभारी संजय गौड़ ने बताया कि मिशन शक्ति टीम नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करेगी और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष चर्चा की गई। टीम ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता प्रशिक्षण और शक्ति सदन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अभियान को सफल बनाने में उपनिरीक्षक संजय गौड़ के साथ महिला कॉन्स्टेबल तनु और प्रवेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।