logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अहमदाबाद में पीपल मैन डॉ. सिंह का हरित संदेश, SP ओम प्रकाश जाट को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


अहमदाबाद | गुजरात के अहमदाबाद में बढ़ती गर्मी और बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी पहल सामने आई। पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने अहमदाबाद ग्रामीण के SP ओम प्रकाश जाट से शिष्टाचार मुलाक़ात कर उन्हें पौधा भेंट किया तथा हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक जागरूकता और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाक़ात के दौरान राणा शुद्धोधन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानवता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि जीवन, स्वच्छ वायु और प्रकृति संतुलन की नई उम्मीद है।” SP ओम प्रकाश जाट ने इस पहल की सराहना करते हुए आगामी वर्षाकाल में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य कर सकते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
मुलाक़ात के अंत में SP साहब ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा अहमदाबाद को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। यह पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगी।

4
347 views

Comment