दिल्ली की ओलावृष्टि का असर: पश्चिमी यूपी में गर्मी से राहत
मुरादाबाद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी से राहत देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में अचानक हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश का असर मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद सहित कई जिलों में महसूस किया गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
पिछले दिनों बढ़ती गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित था, लेकिन मौसम के इस बदलाव ने हालात को कुछ हद तक सामान्य किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह परिवर्तन हुआ है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
हालांकि, विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका बनी रहती है।
दीपक कुमार राजवंशी