logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर मे भूतपूर्व सैनिक न्याय को तरसा, पैतृक कुएं को ढकने में दबंग का विरोध, प्रशासन से कार्यवाही की मांग


फतेहपुर। जनपद के विकासखंड देवमई अंतर्गत ग्राम लाला बक्सरा में एक भूतपूर्व सैनिक अपने ही गांव में न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। गांव निवासी कप्तान सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पैतृक मकान के सामने पूर्वजों द्वारा निर्मित सूखा कुआं खुला पड़ा है, जिससे लोगों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। कई बार पशु गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
भूतपूर्व सैनिक ने सुरक्षा के मद्देनजर कुएं को लोहे की जाली से ढकवाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा विरोध कर गाली-गलौज व धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि कुआं उनकी पुश्तैनी संपत्ति है।
कप्तान सिंह ने थाना बकेवर, उपजिलाधिकारी बिंदकी व जिलाधिकारी से शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर कुएं को ढकवाने व सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई गई। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कब त्वरित कदम उठाता है।

2
2460 views

Comment