logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारा समूह के निवेशकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध*भारत सरकार से सोशल मीडिया द्वारा निवेदन

#भारत_के_22_लाख_सहारा_बेरोजगार_कर्मचारियों_की_मजदूर_दिवस_पर_भारत_सरकार_को_हार्दिक_बधाई।
*विषय:- सहारा समूह के निवेशकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध*
*महोदय/महोदया,*
*हम सहारा समूह के निवेशक और कर्मचारी हैं और हमारी समस्याओं के समाधान के लिए आपके समक्ष अपनी बात रखना चाहते हैं।*
*हमारा रोजगार वर्षों से बाधित कर दिया गया है। कार्यकर्ता निवेशकों के आक्रोश का शिकार बन रहा है। गरीब असहाय निवेशकों के जमा पूंजी को पोर्टल से पारदर्शी भुगतान के नाम पर छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। सरकार अपनी आर्थिक दुश्वारियां जनता के माथे मार रही है।* *निवेशकों का संयम जवाब दे रहा है। करोड़ों निवेशक आबादी सरकार के विरुद्ध खड़ी हो रही हैं। देश में किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। नेपाल का हालिया घटनाक्रम इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।*
*सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। न्याय के नाम पर अदालतें मात्र न्याय का नाटक कर रही हैं। देश के अंदर हालात कतई ठीक नहीं है। रोटी, रोजगार और उनकी संपत्ति छीन ली जा रही है। नवीनतम केंद्रीय सहकारिता नियमन नागरिकों की जीवन लीला समाप्त कर रहा है। हजारों सहारा की सोसाइटीज कार्यकर्ता दुखी होकर असमय मौत को गले लगा रहे हैं। लाखों अवसाद के शिकार हो चुके हैं। देश में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है।*
*एक राष्ट्रवादी संस्थान को बेदर्दी से बर्बाद कर देश में आर्थिक उन्माद बढ़ाया गया है। हमारा स्पष्ट मानना है कि अगर संस्थान दोषी था, तो उसका खामियाजा इस देश की गरीब और मेहनत कश अवाम क्यों भोग रही है? देश के नुमाइंदों को स्पष्ट जवाब देना होगा।
*हमारी स्पष्ट मांग है:-*
*1. पोर्टल द्वारा भुगतान बंद कर संस्था के कार्यालय से विधिक तरीके से संपूर्ण भुगतान दिया जाए।*
*2. 15 लाख जबरन बेरोजगार किए गए नागरिकों की बहाली की जाए।*
*3. अदालतों द्वारा अदालती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।*
*4. देश में विश्वास कायम किया जाए।*
*5. कार्यकर्ता नागरिकों को संरक्षण और सहायता दी जाए।*
*6. नियामकों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।*
*हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारी समस्याओं का समाधान होगा और हमें न्याय मिलेगा।*
*धन्यवाद।*
*"सहारा समूह के निवेशक और कर्मचारी"

6
1628 views

Comment