logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उपायुक्त के ओवरलोडिंग पर सख्ती, चार डंपर जांच के दौरान पकड़े बिना कवर और ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई उपायुक्त का सख्त संदेश

नियमों से कोई समझौता नहीं

पंचकूला, 1 मई : जिला में ओवरलोडिंग वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने आज स्वयं फील्ड में उतरकर औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक सख्ती का संदेश देते हुए उन्होंने आईटीबीपी भानू के समीप वाहनों की जांच की, जहां चार डंपरों को रोका गया।

निरीक्षण के दौरान तीन रेत से भरे डंपर तथा एक बजरी का डंपर ओवरलोड और बिना कवर के पाए गए। उपायुक्त ने कहा की ऐसे वाहन न केवल पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। खुले में सामग्री ढोने से धूल फैलती है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

उपायुक्त ने इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक सचिव, आरटीए पंचकूला को निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों को जब्त कर नियमानुसार चालान किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने जिला में ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक और सतत अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

4
47 views

Comment