बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाइव लार्ड बुद्धा म्यूजिकल प्रोग्राम का भव्य आयोजन दिल्ली में किया गया।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाइव लार्ड बुद्धा म्यूजिकल प्रोग्राम का भव्य आयोजन दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति एवं कलाकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपमहानिरीक्षक (D.I.G.) डॉ. नरेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भंते विनयचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा शक्ति दल – एडवोकेट रवि गौतम ने अपने विचार रखे और समाज को एकता, शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बहुजन समाज के युवा कलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित लाइव लार्ड बुद्धा म्यूजिकल प्रोग्राम में कई उभरते कलाकारों ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा माहौल मंत्रमुग्ध हो गया।
युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि समाजिक संदेश भी दिया।
न्यूज़ अरविंद प्रभाकर दिल्ली