छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में 02 मई 2026 को आई तेज बारिश, आंधी-तूफान से व्यापक नुकसान हुआ है।
छबड़ा क्षेत्र में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, मुआवजे की मांग तेज
छबड़ा (बारां), 2 मई 2026।
छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आई तेज बारिश, आंधी और तूफान ने व्यापक तबाही मचाई है। अचानक बदले मौसम के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन-धन को भारी नुकसान पहुंचा है। कई मकान, दुकानें, बिजली लाइनें, पेड़-पौधे तथा पशुधन प्रभावित हुए हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक प्रताप सिंह सिंधवी ने इस प्राकृतिक आपदा को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और वास्तविक नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि समय पर राहत पहुंचने से प्रभावित परिवारों को बड़ी मदद मिलेगी और वे इस संकट से उबर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से त्वरित सहायता और राहत कार्य शुरू करने की अपील की है।