हरियाणा में बड़ा बदलाव: लाल डोरा विवादों का निपटारा अब तहसीलदार करेंगे”
रिपोर्टर : राज पाल शर्मा कुरुक्षेत्र
हरियाणा सरकार ने लाल डोरा और स्वामित्व से जुड़े विवादों के निपटारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब इन मामलों की सुनवाई और फैसला राजस्व विभाग के अधिकारी—तहसीलदार और नायब तहसीलदार करेंगे
पहले यह जिम्मेदारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) के पास थी, लेकिन सरकार ने यह अधिकार उनसे वापस लेकर राजस्व विभाग को सौंप दिए हैं।