logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

शाहगंज, जौनपुर।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सेंट जॉन्स स्कूल, शाहगंज में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह, दीपिका तिवारी एवं वंदना की विशेष सहभागिता रही।

पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, गौ तस्करी, शराब तस्करी जैसी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

0
143 views

Comment