झांसी में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 8 से 10 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं
झांसी: भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी झांसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी प्ले सेंटर, नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र अब सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई भी विद्यालय या केंद्र निर्धारित समय से अधिक संचालित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 30 अप्रैल 2026 से प्रभावी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे इस सूचना को व्यापक रूप से प्रसारित करें, ताकि सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय बदलाव की जानकारी मिल सके।
मुख्य बिंदु: भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण फैसला कक्षाएं सुबह 8 से 10 बजे तक सीमित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल शामिल आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।