logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कल होगा बाबा साहेब अंबेदकर की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण, कई दिग्गज होंगे शामिल



अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

बरही। मलकोको में कल 1 मई को डॉ. भीमराव अंबेदकर की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, सुबह 7 बजे से अनावरण कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, प्रतिमा अनावरण, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी। इनमें हजारीबाग संसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, अंबा प्रसाद, भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष रविवराज, अरुण साहू, , संजय मेहता आदि सहित कई अन्य नेता, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि 2 मई को रात्रि 7 बजे से सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी सूरज दास ने सभी लोगों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

8
423 views

Comment