logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लठियां गांव के आशीष रंजन बने सिविल कोर्ट सहायक, मुखिया ने दी बधाई



कठिनाइयों को नजरअंदाज कर लक्ष्य निर्धारण कर करे तैयारी, सफलता निश्चित है : मुखिया

बरही। धनवार पंचायत के लठिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र
आशीष रंजन ने झारखंड सिविल कोर्ट असिस्टेंट क्लर्क परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे पंचायत का नाम गौरवान्वित किया है। उनका चयन बोकारो सिविल कोर्ट में असिस्टेंट क्लर्क के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर पंचायत में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने आशीष को उनके आवास पर जाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आशीष की सफलता कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और संघर्ष का परिणाम है। बचपन में पिता के असामयिक निधन के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुखिया ने आशीष की सफलता का श्रेय उनकी माता ऊषा देवी, मामा मनोज कुमार यादव, जितेंद्र यादव उर्फ मंटू यादव एवं पूरे परिवार के सहयोग को भी दिया।
उन्होंने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कठिनाइयां अवश्य आती हैं, लेकिन जो युवा लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और लगन से मेहनत करते हैं, वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने युवाओं से नकारात्मकता से दूर रहकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है ।

29
325 views

Comment