logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदन की मेहनत ने लाई रंग, सिविल कोर्ट में पेशकार के रूप में चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर



लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है : चंदन

बरही। गौरिया करमा पंचायत के फार्म चौक निवासी ज्ञानी चौधरी व गीता देवी के पुत्र चंदन आर्य उर्फ रिशु ने सिविल कोर्ट असिस्टेंट क्लर्क परीक्षा में सफलता हासिल कर पेशकार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन गढ़वा सिविल कोर्ट में हुआ है। 29 अप्रैल को घोषित परिणाम में सफलता मिलने के बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
चंदन के पिता श्री चौधरी ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है। चंदन की प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग में हुई। उन्होंने कक्षा 6 से 11 तक की पढ़ाई विवेकानंद सेंट्रल स्कूल हजारीबाग से पूरी की। वर्ष 2011 में मैट्रिक तथा 2013 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2016 में राजनीति शास्त्र में स्नातक किया। आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा पूरी करने के बाद चंदन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और सितंबर 2025 में सिविल कोर्ट की परीक्षा दी। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की।
इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। चंदन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने निरंतर प्रयास को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है।

28
761 views

Comment