logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर


बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रधानाचार्य

बरही। गुरुवार को भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा 1 से 5 के अभिभावकों का गोष्ठी आयोजित की गई । जिसमें कुल 92 अभिभावक शामिल हुए, जिनमें माताओं की संख्या उल्लेखनीय रही। गोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक विकास एवं विद्यालय-परिवार के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था। इस दौरान अभिभावकों ने कक्षाचार्य एवं विषयाचार्यों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपने बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लिया । शिक्षकों ने भी बच्चों की प्रगति से संबंधित जानकारी साझा करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सलाह दिया ।
प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावक और शिक्षक दोनों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर भी बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दें और सकारात्मक माहौल प्रदान करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का समापन कक्षाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। गोष्ठी को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।

3
112 views

Comment