logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईसीएआर के निःशुल्क पशु चिकित्सा सह परामर्श शिविर में 274 पशुओं की जांच


निःशुल्क शिविर किसानों के आर्थिक विकास में सहायक : डॉ महंता

बरही। खोड़ाहर पंचायत के दौरवा और कुंडवा गांव में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में कुल 274 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर डॉ. सीएच. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन तथा परिसर प्रभारी डॉ. एस. के. महंता के संरक्षण में संपन्न हुआ।
पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. वंदना द्वारा किया गया, जबकि आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर को सफल बनाने में हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार और कैलाश कुमार वर्मा ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस दौरान पशुपालकों को संतुलित पोषण, रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण एवं पशुओं की समुचित देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि उचित देखभाल और संतुलित आहार से पशुओं की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।
शिविर में पशुपालकों एवं ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही। परिसर प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क सेवाओं से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध होगा।

4
195 views

Comment