प्राइवेट स्कूलों की अब खैर नहीं! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी चेतावनी
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में हैं।
प्राइवेट स्कूलों की अब खैर नहीं! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी चेतावनी
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में हैं। उन्होंने कहा कहा कि वह अब खुद प्राइवेट स्कूलों की औचक निरीक्षण करेंगी। उन्होंने ऐसा क्यों कहा…चलिए जानते हैं।
Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अभिभावकों पर किसी तरह का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब कोई भी स्कूल बच्चों के माता-पिता को किसी एक दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा। खासकर किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी से सम्बन्धित।
शिकायतों के आधार पर उठाया गया कदम
सीएम ने यह भी कहा है कि यह कदम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अभिभावकों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर उठाया गया है। इतना ही नहीं, सीएम रेखा गुप्ता खुद भी औचक निरीक्षण करेंगी, ताकि नियमों का सही तरीके से पालन हो सके। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और स्टोर पर साफ-साफ लिखें कि अभिभावक कहीं से भी सामान खरीद सकते हैं।
सरकार ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो स्कूल का टेकओवर भी किया जा सकता है। इस फैसले से साफ है कि सरकार अब शिक्षा में पारदर्शिता और अभिभावकों के अधिकारों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।