झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 15 वर्ष पूरे, संघर्ष और सिद्धांतों को किया नमन
Report : Jaydeep Kumar Sinha
जेजेए भीड़ के साथ चलने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि सही और गलत के बीच स्पष्ट रुख अपनाता है : शाहनवाज हसन
बरही । झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) ने 1 मई 2026 को अपनी स्थापना का15 वर्ष पूरे करने जा रहा है । इस अवसर पर संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने सभी संगठन के सभी पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए बीते वर्षों के संघर्षों को याद किया और संगठन को यहां तक पहुंचाने में योगदान देने वाले समर्पित साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जेजेए ने अपनी स्थापना (1 मई 2011) से ही “व्यक्ति नहीं, उद्देश्य” के मूलमंत्र पर कार्य किया है और कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने उन साथियों को भी याद किया, जिन्होंने कठिन समय में संगठन के साथ खड़े रहकर इसे मजबूत बनाया, भले ही वे कभी किसी पद पर नहीं रहे।
हसन ने कहा कि कुछ लोगों ने समय-समय पर संगठन पर कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेजेए भीड़ के साथ चलने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि सही और गलत के बीच स्पष्ट रुख अपनाता है। यह संगठन न तो किसी राजनीतिक दल का समर्थक है और न विरोधी, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर है। गोदी मीडिया और लोभी मीडिया दोनों पर समान रूप से सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने केंद्र सरकार के श्रम कानून संशोधन का विरोध करते हुए झारखंड सरकार के पत्रकारों के प्रति उदासीन रवैये पर भी सवाल उठाए। अंत में उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी पत्रकारों के अधिकार और सच्चाई की लड़ाई निरंतर जारी रखेगा।