logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिला तुरी टोला में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, 85 लोगों की ओपीडी व 85 एक्स-रे जांच



बरही। स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रहे ‘100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान’ के तहत हरिला तुरी टोला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 85 मरीजों की ओपीडी की गई, वहीं अत्याधुनिक पोर्टेबल मशीन के माध्यम से 85 लोगों का एक्स-रे जांच किया गया। साथ ही टीबी जांच के लिए 16 लोगों का बलगम संग्रह भी किया गया। इसके अलावा मरीजों की बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की भी निःशुल्क जांच की गई।
चिकित्सा टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। समय पर पहचान और नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

5
105 views

Comment