logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में सदर बाजार थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास से दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, 29 अप्रैल को एक महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि निगोही क्षेत्र निवासी अभिषेक ने महिला की 15 वर्षीय पोती को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद किशोरी ने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी और आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई थी।

गुरुवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक (20) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ भाटी और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

0
0 views

Comment