जोतराम धाम गुजरवास में 1 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु गोरखनाथ का जन्मोत्सव
मंडी अटेली, पंकज यादव। अटेली क्षेत्र के गांव गुजरवास में स्थित जोतराम धाम में 1 मई को गुरु गोरखनाथ का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बिल्लू भगत जी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सायं 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के भक्तजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर गोरखनाथ जी के उपदेशों का गुणगान किया जाएगा तथा समाज में उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बिल्लू भगत ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।