जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित*
*ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का दिए निर्देश*
जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित*
*ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का दिए निर्देश*
*उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।*
*उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज* ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
*खराब निर्माण कार्य का भुगतान नहीं होगा*
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में घटिया अथवा खराब निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों का पूर्ण पालन हो तथा प्रत्येक कार्य का नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
*एग्रीमेंट किए गए सभी योजनाओं को अविलंब शुरू करने का निर्देश*
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का एग्रीमेंट हो चुका है, उन्हें बिना विलंब के तत्काल प्रारंभ किया जाए तथा धरातल पर तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लंबित रहने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए सभी एजेंसियां गंभीरता के साथ कार्य करें।
*अन्य विभागीय योजनाओं की भी हुई समीक्षा*
बैठक में अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करें तथा सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
*लैंड एवं फॉरेस्ट इश्यू के त्वरित समाधान पर जोर*
भूमि एवं वन संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि यदि किसी योजना में लैंड या फॉरेस्ट इश्यू उत्पन्न हो रहा है, तो उसका शीघ्र निराकरण किया जाए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा को समय रहते दूर करना आवश्यक है, ताकि परियोजनाएं प्रभावित न हों।
*भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश*
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने पर विशेष बल दिया।
*समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर*
उपायुक्त ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की गति तेज होगी।
*बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।*
Office of Chief Minister, Jharkhand
Hemant Soren
IPRD Jharkhand